CRIMEमध्य प्रदेशसतना

चोरी के गहने गला रहा था सोनार, चोर के साथ भेजा गया जेल

गहने गलाकर सबूत मिटाने की थी कोशिश

सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उमरी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी के साथ चोरी के गहनों को गलाने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 22 जून की रात उमरी निवासी रवि विश्वकर्मा के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र, नौ चांदी की चूड़ियां सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान पन्ना नाका निवासी रामप्रकाश नामदेव के रूप में की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी के गहने उसने डालीबाबा क्षेत्र के सराफा कारोबारी अशोक सोनी को गलाने के लिए दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सराफा कारोबारी अशोक सोनी को भी हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके पास से गले हुए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने चोरी का माल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। गुरुवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
मामले के आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button