मध्य प्रदेशसतना

सतना को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, श्यामा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ…

सतना। शहर के कोठी रोड स्थित बगहा में रविवार को श्यामा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने किया। इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा तथा रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह (विक्की) सहित मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शशिधर गर्ग, हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ योगेंद्र सिंह, आरती सिंह, डॉ विपिन दुबे, डॉ प्रतिभा दुबे, डॉ राजेश जैन,डॉ आलोक खन्ना,डॉ संकल्प जैन,डॉ अनुराग चौरसिया,संजय सिंह कछवाह,लवडेल डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह,भाजपा नेता भास्कर चतुर्वेदी,विजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अस्पताल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 22 वर्षों तक गुजरात और राजस्थान में चिकित्सा सेवाएं देने के बाद अब अपनी मातृभूमि सतना में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का उनका सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय श्यामा सिंह की स्मृति को समर्पित है और इसका उद्देश्य सेवा, समर्पण तथा संवेदनशील चिकित्सा प्रदान करना है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे मेडिकल एवं सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सोनोग्राफी, 3डी एवं 4डी कलर डॉप्लर, डिजिटल एक्स-रे तथा आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को न्यूनतम खर्च में बेहतर और भरोसेमंद उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल के शुभारंभ को सतना जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button