मध्य प्रदेशसतना

सतना के लाल उत्कर्ष द्विवेदी की बड़ी उपलब्धि, IIT खड़गपुर से वाटर मैनेजमेंट में डिग्री

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत शिवुपरवा गांव निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से वाटर मैनेजमेंट में डिग्री हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष द्विवेदी इससे पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में भी चयनित हो चुके हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उत्कर्ष के पिता शंभूशरण द्विवेदी एवं माता मिथलेश द्विवेदी ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उत्कर्ष, सतना के वरिष्ठ पत्रकार गुणदीप चतुर्वेदी के भतीजे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button