मध्य प्रदेशसतना

मैहर kjs प्लांट में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, 23 अक्टूबर को धीरेंद्र शास्त्री करेंगे सनातन संवाद

सतना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 23 अक्टूबर को मैहर में सनातन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। KJS सीमेंट प्लांट के आवासीय परिसर में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की जानकारी KJS सीमेंट प्लांट के चेयरमैन पवन कुमार अहलूवालिया और मैनेजिंग डायरेक्टर नलिन खेतान ने प्रेस वार्ता के दौरान साझा की।

दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसके लिए आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम का संबोधन आसानी से सुनने और देखने की सुविधा देने के लिए एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर मैहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुविधाओं, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आईजी और एसपी कर चुके हैं निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत तथा मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। KJS सीमेंट प्रबंधन के अनुसार, आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां लगातार की जा रही हैं।

आयोजन को लेकर भारी उत्साह

23 अक्टूबर को होने वाले इस सनातन संवाद कार्यक्रम को लेकर मैहर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की निगाहें टिकी हैं। अब श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन का इंतजार है। बताया जाता है कि आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button