मध्य प्रदेशसतना

“मैं निर्दोष हूं…” लिखकर युवक ने तोड़ा दम, जेब से मिला नोट

परीक्षा के दौरान हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

सतना। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है मैं निर्दोष हूं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने नाम भी लिखे हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। परिजनों ने युवक को प्रताड़ित किए जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेरिया निवासी विपिन मिश्रा (25) पुत्र स्वर्गीय रामसुहावन मिश्रा मंगलवार को अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पहले अमरपाटन से जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में इन नामों का जिक्र

युवक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में शारदा प्रसाद मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, शुभम तिवारी और ऋषभ मिश्रा के नाम का जिक्र किया है। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले गांव के कुछ लोग देर रात विपिन को घर से अपने साथ ले गए थे, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी।

महिला से जुड़ा है विवाद

परिवार का आरोप है कि एक महिला से जुड़े विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक को लगातार परेशान किया और जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। परिजनों के मुताबिक मोबाइल फोन पर भी उसे धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वहीं अब मृतक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।

पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट

हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर उसकी सत्यता और उसमें लिखी गई बातों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि विपिन मिश्रा गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। रामपुर बघेलान पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button