मध्य प्रदेशसतना

जिला अस्पताल में स्टेचर को लेकर चले लात घूंसे… देखें वीडिओ 

अक्सर मरीजों को नहीं मिलती स्ट्रेचर सुविधा, आए दिन होता है विवाद

सतना। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में गुरुवार को स्ट्रेचर को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वार्ड नंबर-2 में भर्ती मरीज से मिलने पहुंचे पति-पत्नी के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने अस्पताल चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2 में पैर फ्रैक्चर होने के कारण भर्ती संस्कार दहिया को बाथरूम ले जाने के लिए उसके चाचा सोनू दहिया स्ट्रेचर बेड के पास लाए थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और स्ट्रेचर ले जाने लगे। सोनू ने मरीज की जरूरत बताकर स्ट्रेचर रोकने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने सोनू और उनकी पत्नी रचना के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मरीजों के परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय अस्पताल का कोई स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। फिलहाल सोनू दहिया ने अस्पताल चौकी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button