Uncategorizedमध्य प्रदेशसतना

कच्ची सड़क से परेशान बच्चों ने रोपे बेशरम के पौधे

पिछले कई सालों से 900 मीटर की सड़क बनवाने लगा रहे थे गुहार

सतना। जनपद पंचायत नागौद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गिंजारा के छुलहा गांव में सड़क के लिए परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को दलदल बन चुके रास्ते पर बेशरम के पौधे लगा दिए। लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए करीब 900 मीटर का कच्चा रास्ता है, जो बरसात के दिनों में कीचड़ और फिसलन के कारण बेहद दुर्गम हो जाता है। इससे रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ मरीजों, विद्यार्थियों और किसानों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। इस संबंध में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी कई बार समस्या उठाई गई। इतना ही नहीं, जिला कलेक्टर ने भी सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में निराशा और नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र कुमार पटेल और युवक कांग्रेस के लोगों ने सड़क के लिए धरना दिया और जब कोई पहुंचा नहीं तो बेशरम के पेड़ लगा दिए। घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने गांव का दौरा किया। जनपद सीईओ अशोक मिश्रा, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, थाना प्रभारी अशोक पांडेय सहित अन्य लोग गांव पहुंचे और ग्रामीण जनों को सड़क बनाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button