मध्य प्रदेश

अजब-गजब रीवा! नायब को तहसीलदार का प्रभार, महिला तहसीलदार को सर्किल का चार्ज

रीवा जिले में राजस्व विभाग के कार्य आवंटन पर उठे सवाल

रीवा। जिले में राजस्व विभाग के कार्य आवंटन पर उठे सवालरीवा। रीवा जिले में राजस्व विभाग की पदस्थापना और प्रभार व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां अजब गजब स्थिति देखने को मिल रही है। कलेक्टर ने गजब का प्रभार आदेश जारी किया। जिला प्रशासन ने स्थापित प्रशासनिक व्यवस्था और पद की गरिमा को दरकिनार करते हुए प्रभारों का ऐसा बंटवारा किया है, जिससे विभाग में असंतोष का माहौल बन गया है। तहसीलदार स्तर के अधिकारी को केवल एक सर्किल तक सीमित कर दिया गया है, जबकि दूसरी ओर नायब तहसीलदार को पूरी तहसील का प्रभार सौंपे जाने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या है मामला

हाल ही में जारी हुई पदोन्नति सूची में क्रमांक 265 पर तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा का नाम शामिल था। पदोन्नति के बाद कलेक्टर कार्यालय द्वारा कार्य आवंटन आदेश दिनांक 20 जुलाई पत्र क्रमांक 172 में उन्हें नजूल तहसीलदार के साथ-साथ हुजूर तहसील के कोठी सर्किल का प्रभार सौंपा गया था। माना जा रहा था कि पदोन्नति के अनुरूप उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद प्रशासन ने एक नया आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में नजूल तहसीलदार का प्रभार बदलते हुए 23 जुलाई को पत्र क्रमांक 176 के माध्यम से दिलीप श्रीवास्तव को नजूल का प्रभार सौंप दिया गया, यानी तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा के पास केवल कोठी सर्किल का कार्यभार रह गया। इससे यह स्थिति बन गई कि तहसीलदार स्तर का अधिकारी केवल एक सर्किल का प्रभारी रह गया। दूसरी ओर, गुढ तहसील में नायब तहसीलदार को तहसीलदार का प्रभार सौंपे जाने की चर्चा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब तहसीलदार उपलब्ध हैं, तब नायब तहसीलदार को तहसील का प्रभार किस आधार पर दिया गया। प्रशासनिक हलकों में इसे नियमों और वरिष्ठता के विपरीत बताया जा रहा है।

नायब में ऐसी क्या है खूबी

राजस्व विभाग के जानकारों का कहना है कि सामान्यतः तहसीलदार स्तर के अधिकारी को तहसील का दायित्व दिया जाता है, जबकि सर्किल का कार्य नायब तहसीलदार स्तर पर संचालित होता है। ऐसे में रीवा में अपनाई गई व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि गुढ के नायब तहसीलदार में ऐसी क्या खूबी है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि इन आदेशों के पीछे क्या प्रशासनिक आवश्यकता थी और क्या इस संबंध में कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button