राजनीतिक

BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम में MP का दबदबा, मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को मिली जगह

भोपाल /नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक,  बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। 

इस टीम के साथ बीजेपी में पीढ़ी परिवर्तन एक बार फिर दर्ज हो रहा है. बीजेपी के देश के आदर्श संगठनों में गिने जाने वाले मध्य प्रदेश से दो चेहरों को इस टीम में जगह मिल पाई है. भाजपा नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 

ऐलान के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंच गये थे
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान आज सोमवार को हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह ही दिल्ली रवाना हो गये थे. इसके पहले मोहन यादव ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से कल मुलाकात की थी. हांलाकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहां पर अलग अलग केन्द्रीय मंत्रियों से मिलने का भी है. मध्य प्रदेश के विकास कार्यों के सिलसिले में वे केन्दीय मंत्रियों से मिलकर उनसे बातचीत करेंगे। 

मध्य प्रदेश के इन दमदारों ने भी जोर लगाया है
मध्य प्रदेश बीजेपी शासित उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां पार्टी में कद्दावर नेताओं की भरमार है. मोहन कैबिनेट में जगह नहीं बना सके पार्टी के कद्दावर नेता भी टीम नबीन के एलान के पहले दिल्ली दौड़ लगा चुके थे. इनमें सबसे मजबूत नाम गोपाल भार्गव का है. पूर्व मंत्री और बुंदेलखंड के कद्दावर नेताओं में शामिल गोपाल भार्गव लंबे समय से मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन बताया जा रहा है कि टीम के एलान के पहले दिल्ली में नेताओं से मेल मुलाकात की फेरी शुरु कर दी थी। 

कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा कहती हैं, "बीजेपी में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है. कि नेताओं की गणेश परिक्रमा के बिना अवसर है ही नहीं. इसलिए मध्य प्रदेश के नेता दिल्ली दौड़ लगाते रहे. लेकिन बीजेपी की नेशनल टीम के लिए जो नाम उछाले जा रहे हैं उनका हश्र भी वही ना हो जाए जो राज्यसभा चुनाव के समय और फिर दतिया उपचुनवा के समय नरोत्तम मिश्रा का हुआ था। 

 

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नई टीम में एम नागराजा, लाल सिंह आर्य, वर्षाबेन दोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, मधुचंद्र इस टीम में बरकरार हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल, तारिक मंसूर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा।

बीजेपी की नई टीम में कौन-कौन, पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
क्र.सं.पद/दायित्वनामराज्य
1राष्ट्रीय उपाध्यक्षवसुंधरा राजे सिंधियाराजस्थान
2राष्ट्रीय उपाध्यक्षतीरथ सिंह रावतउत्तराखंड
3राष्ट्रीय उपाध्यक्षराम माधवदिल्ली
4राष्ट्रीय उपाध्यक्षबैजयंत जय पांडाओडिशा
5राष्ट्रीय उपाध्यक्षडी. पुरंदेश्वरीआंध्र प्रदेश
6राष्ट्रीय उपाध्यक्षरेखा वर्माउत्तर प्रदेश
7राष्ट्रीय उपाध्यक्षवर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशीगुजरात
8राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(डॉ.) भारती प्रवीण पवारमहाराष्ट्र
9राष्ट्रीय उपाध्यक्षसरदार मनप्रीत सिंह बादलपंजाब
10राष्ट्रीय उपाध्यक्षलाल सिंह आर्यमध्य प्रदेश
11राष्ट्रीय उपाध्यक्षप्रो. एस. नागराजकर्नाटक
12राष्ट्रीय उपाध्यक्षप्रो. तारिक मंसूरउत्तर प्रदेश
13राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(डॉ.) मधुचंद करपश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री
14राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)बी.एल. संतोषदिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
15राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)शिवप्रकाशमुंबई
16राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)सौदान सिंहचंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
17राष्ट्रीय महामंत्रीविनोद तावड़ेमहाराष्ट्र
18राष्ट्रीय महामंत्रीसुनील बंसलदिल्ली
19राष्ट्रीय महामंत्रीबिप्लब कुमार देबत्रिपुरा
20राष्ट्रीय महामंत्रीस्मृति ईरानीउत्तर प्रदेश
21राष्ट्रीय महामंत्रीडॉ. सतीश पूनियाराजस्थान
22राष्ट्रीय महामंत्रीगजेंद्र पटेलमध्य प्रदेश
23राष्ट्रीय महामंत्रीहरीश द्विवेदीउत्तर प्रदेश
24राष्ट्रीय महामंत्रीसंजय भाटियाहरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
25राष्ट्रीय मंत्रीकविता पाटीदारमध्य प्रदेश
26राष्ट्रीय मंत्रीके. सुरेंद्रनकेरळम्
27राष्ट्रीय मंत्रीडॉ. भोला सिंहउत्तर प्रदेश
28राष्ट्रीय मंत्रीडॉ. प्रदीप वर्माझारखंड
29राष्ट्रीय मंत्रीजगदीश ईश्वरभाई पटेलगुजरात
30राष्ट्रीय मंत्रीडॉ. संदीप पाठकदिल्ली
31राष्ट्रीय मंत्रीफांग्नोन कोन्याकनागालैंड
32राष्ट्रीय मंत्रीसंगीता यादवउत्तर प्रदेश
33राष्ट्रीय मंत्रीअनिल एंटनीकेरळम्
34राष्ट्रीय मंत्रीडॉ. एम. वेंकटेशतमिलनाडु
35राष्ट्रीय मंत्रीमनोज तिग्गापश्चिम बंगाल
36राष्ट्रीय मंत्रीसिद्धार्थ शंभुबिहार
37राष्ट्रीय मंत्रीडॉ. स्वदेश सिंहदिल्ली
38राष्ट्रीय मंत्रीमृगांका देव बर्मनअसम
39राष्ट्रीय मंत्रीरोहन गुप्तागुजरात
40राष्ट्रीय मंत्रीजय प्रकाशदिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
41राष्ट्रीय कोषाध्यक्षपीयूष गोयलमहाराष्ट्र
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
42राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्षराजेश मंगलराजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
43राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारीतरुण चुघपंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
44राष्ट्रीय कार्यालय मंत्रीमहेंद्र पांडेउत्तराखंड
नॉर्थ ईस्ट संयोजक
45नॉर्थ ईस्ट संयोजकडॉ. संबित पात्राओडिशा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक
46नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजकराजीव बब्बरदिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
47प्रकोष्ठ संकुल संयोजकविष्णु दत्त शर्मामध्य प्रदेश
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
48प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजकऋतुराज सिन्हाबिहार
49प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजकविष्णु वर्धन रेड्डीआंध्र प्रदेश
मोर्चा अध्यक्ष
50युवा मोर्चा अध्यक्षडॉ. हेमांग जोशीगुजरात
51महिला मोर्चा अध्यक्षरूप कुमारी चौधरीछत्तीसगढ़
52ओबीसी मोर्चा अध्यक्षअमरपाल मौर्यउत्तर प्रदेश
53किसान मोर्चा अध्यक्षबंसीलाल गुर्जरमध्य प्रदेश
54एससी मोर्चा अध्यक्षशिवेश कुमार रामबिहार
55एसटी मोर्चा अध्यक्षडॉ. मन्नालाल रावतराजस्थान
56अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षकुंवर बासित अलीउत्तर प्रदेश
मीडिया संयोजक
57मीडिया संयोजकअनिल बलूनीउत्तराखंड
मीडिया सह संयोजक
58मीडिया सह संयोजकआशीष उषा अग्रवालमध्य प्रदेश
59मीडिया सह संयोजकप्रदीप भंडारीदिल्ली
60मीडिया सह संयोजकसिद्धार्थ यादवदिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक
61सोशल मीडिया संयोजकदीपक म्हस्केछत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजक
62सोशल मीडिया सह संयोजकप्रीति गांधीमहाराष्ट्र
63सोशल मीडिया सह संयोजकशिवानंद द्विवेदीदिल्ली
64सोशल मीडिया सह संयोजकआलोक भट्टउत्तराखण्ड
65सोशल मीडिया सह संयोजकअरुण यादवहरियाणा

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button