मामा ने भांजी का अहरण कर साठ हजार में बेंचा, सनसनीखेज घटना का 11 माह बाद खुलासा..

सतना। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से बेहद सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई उसमें एक युवक पीडि़त नाबालिग का रिश्ते में मामा है, जबकि दूसरा नियमों के विपरीत उससे शादी कर शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोपी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1), 143(2),143(4),3,(5) बीएनएस 5(एल)/6, 5(आई)(आईआई)/6 का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी श्यामसुंदर लोनी निवासी मैहर, बीरसिंह जाटव पिता स्व.राधेश्याम जाटन निवासी गिलौली थाना गंजडुडवारा जिला काशगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
क्या था मामला
बताया जाता है कि बीते साल अगस्त माह में रामनगर के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। लड़की लापता होने के बाद परिजनों ने 17 अगस्त 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 11 महीने तक नाबालिग लापता रही। जिसके बाद उसने परिजनों से फोन पर बातचीत की तब जाकर 5 जुलाई 2026 को उसकी दस्तयाबी की गई। वापसी के बाद नाबालिग ने जो कहानी बताई उसके बाद न केवल परिजनों को गहरा झटका लगा बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई।
यूं हुआ अपहरण और विक्रय का खेल
पीडि़ता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि घटना के दिन उसकी बड़ी मां का भाई राखी का सामना लेने के बहाने अपने साथ रामनगर ले गया। इसके बाद समोसा खाने को दिया जिससे वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तब वह ट्रेन में बैठ चुकी थी। मामा यानी छोटू उर्फ श्यामसुंदर उसे उत्तर प्रदेश के कासगंज ले गया। जहां एक टकले और पैरों से दिव्यांग व्यक्ति को 60 हजार रुपए में बेच दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों के द्वारा एक फोटो खंीचकर भेजी गई जिसका नाम बीरसिंह था। दोनों लोगों ने पैसा लिया और फिर वहां से निकल गए। कुछ दिनों के बाद बीरसिंह ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद उसके साथ गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
अब पूरे नेटवर्क को तलाश रही पुलिस
फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को अपहरण करने के मुख्य आरोपी छोटू उर्फ श्यामसुंदर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं नाबालिग के साथ शादी रचाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। अब इस मामले से जुड़े अन्य किरदारों की तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में काफी अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब खरीदने-बेचने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



