मध्य प्रदेशसतना

पूजा हॉस्पिटल में बवाल: मरीज के परिजन से डॉक्टर ने की मारपीट, फट गई शर्ट… देखें लाइव वीडियो

सतना। शहर के उमरी क्षेत्र स्थित पूजा क्रिटिकल केयर न्यूरो एंड ट्रामा हॉस्पिटल में सोमवार शाम इलाज के दौरान डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पूजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने मरीज के परिजन से मारपीट की जिससे शर्ट फट गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, उमरी निवासी एवं सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रबंधक आर.बी. सिंह को न्यूरो संबंधी समस्या होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ. नितिन कुलश्रेष्ठ के पास लेकर पहुंचे थे। परिजन राहुल सिंह का आरोप है कि मरीज को काफी देर तक बिना समुचित जांच के अस्पताल में रखा गया। इसके बाद बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। जब परिजनों ने इस पर असहमति जताई तो मरीज को रेफर करने की बात कह दी गई। परिजनों का कहना है कि इस बात पर आपत्ति जताने पर मेरे (राहुल सिंह) के साथ अस्पताल में मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान शर्ट तक फट गई। घटना के बाद परिजन मरीज को बेहतर इलाज के लिए नागपुर लेकर रवाना हो गए।

घटना का लाइव वीडियो

क्या बोला अस्पताल प्रबंधन
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल की ओर से कहा गया कि मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया। इसी निर्णय से नाराज होकर मरीज के परिजनों ने अभद्रता की और विवाद हो गया। घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button